गंगापार, जुलाई 21 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सम्हई और रेरुआ गांव में मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस से शव ले आए जाते ही फिर से दोनों परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोगों का जमावड़ा हो गया। सुबह से ही इलाके में मातम छाया रहा।बता दें कि नवाबगंज थाना के सम्हई बैरहना गांव के समीप स्थित एक बाग में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से रेरूआ गांव निवासी 37 वर्षीय संजीत कुमार और सम्हई गांव के 40 वर्षीय शंभू की मौत हो गई थी, छह लोग घायल हो गए थे। सोमवार शाम को ही दोनों मृतकों का शव पंचनामा कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। यह भी पढ़ें- Siwan News सिसवन में ठनका से दो की मौत से पसराा मातम मंगलावार को पोस्टमार्टम हाउस से दोनों के परिजन शव लेकिर अपने-अपने गांव बैरहना और सम्हई लेकर पहुंचे तो परिजनों में चीत्कार मच गया। अंतिम दर्शन ...