पडरौना, अप्रैल 20 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए सड़क हादसे में खड्डा क्षेत्र के सोहरौना निवासी मां-बेटे की मौत हो गई थी। रविवार को दोनों का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा तो घर पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शव देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोग बाहर रह रहे बेटों के आने का इंतजार कर रहे हैं। सोमवार को बेटों के घर आने के बाद मृतक मां-बेटे के शव का नारायणी नदी के तट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।सोहरौना निवासी रामावती देवी (43) अपने बेटे लक्ष्मण कुशवाहा (18) के साथ शनिवार को बाइक से निचलौल थाना क्षेत्र में अपनी बेटी के घर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। यह भी पढ़ें- बहन की शादी का कार्ड देकर लौट रहा युवक की सड़क दुर्घटना में मौत रास्ते में सिसवा-निचलौल मार्ग पर रायपुर के पास एक ते...