शामली, अप्रैल 27 -- झिंझाना। क्षेत्र के गांव औदरी में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक द्वारा युवती पर चाकू से हमला करने और बाद में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद रविवार देर रात पोस्टमार्टम के उपरांत शव गांव पहुंचा। परिजनों ने देर रात ही उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात रहा। गांव औदरी निवासी नसीम (20) पुत्र नूरा का एक युवती से प्रेम संबंध था। रविवार को किसी बात को लेकर हुए विवाद में आक्रोशित होकर नसीम ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। यह भी पढ़ें- युवती पर चाकू से हमला कर युवक ने खुद फांसी लगाकर जान दी परिजन उसे उपचार के लिए शामली ले गए, जहां हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया। वहां उसका उपचार जारी है।घटना के बाद नसीम अपने घर पह...