प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 13 -- कोचिंग से घर लौटते समय गुरुवार को तेज रफ्तार डंपर ने लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर दो छात्रों को कुचल दिया था। दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम से रात में एक साथ दोनों शव घर लौटे तो रात में फिर गांव में चीत्कार मच गई। परिजनों को बिलखते देख गांव के लोगों की आंखें नम हो गई। शुक्रवार को दोपहर में गांव के पास दोनों शवों को दफनाया गया। उदयपुर थाने के खुदाबक्श का पुरवा निवासी मो. खान का 20 वर्षीय बेटा महफूज खान व साथी रेहुआ लालगंज निवासी मो. अशरफ के 18 वर्षीय बेटे मो. आलम को बाइक से घर लौटते समय गुरुवार सुबह साढ़े 10 बजे करीब रायबरेली के नुरूद्दीनपुर कोतवाली सलोन में लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया था। दोनों छात्रों की मौके पर मौत हो गई। दोनों छात्र कंप्यूटर की कोच...