पोस्टमार्टम के बाद आज गांव लाया जाएगा छात्र का शव, रिपोर्ट से मौत की सही वजह लगेगी पता
अमरोहा, जुलाई 22 -- रहरा। 11वीं कक्षा के छात्र का शव पोस्टमार्टम के बाद आज बुधवार को गांव लाया जाएगा। पुलिस मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रही है। जानकारी के मुताबिक रहरा थाना क्षेत्र के गांव रहरई निवासी 18 वर्षीय अरुण पुत्र प्रेमपाल सैनी मंगलवार सुबह घर से लापता हो गया था। परिजन उसकी तलाश में लगे हुए थे। शाम करीब साढ़े तीन बजे गांव निवासी पप्पू अपने खेत पर फसल में खाद डालने के लिए पहुंचा तो उसने देखा कि तालाब किनारे कीकर के पेड़ पर किशोर का शव लटका हुआ है। वह दौड़ता हुआ आया और गांव में खबर की। यह भी पढ़ें- Amroha News: कीकर के पेड़ पर लटका मिला 11वीं के छात्र का शव गांव में मची अफरातफरी के बीच तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। शव गांव निवासी अरुण का था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.