भागलपुर, अप्रैल 8 -- लोदीपुर थाना क्षेत्र के भागलपुर-गोराडीह मुख्य सड़क मार्ग पर एक स्कूल के पास हाईवा से कुचलकर सैलून संचालक मनीष कुमार की हुई मौत के मामले में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि ट्रैफिक थाना में आवेदन के बाद अज्ञात वाहन के मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। हालांकि मृतक के परिजन घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की जांच करने की बात कह रहे हैं। लोदीपुर थानाध्यक्ष ने कहा कि ट्रैफिक थाना में आवेदन देने के बाद प्राथमिकी दर्ज होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...