बोकारो, अप्रैल 19 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। सड़क दुर्घटना में मृत हुए छत्रु महतो के शव को पेटरवार पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर रविवार को शव का पंचनामा भरकर न केवल पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट भेज दिया है, बल्कि पोस्टमार्टम करवाकर मृतक का शव उसके परिजनों को सौप दिया। मृतक के शव का अंतिम संस्कार गांव के निकट स्थित ओझा गढ़ा नाला पर रविवार को कर दिया गया। पेटरवार प्रखंड के सदमा कला पंचायत के चंद्रपुरा गांव निवासी सह पेटरवार के पूर्व प्रमुख धनेश्वर महतो के भाई छत्रु महतो (67 वर्ष) शनिवार की रात करीब 8:00 बजे पेटरवार गागी हाट स्थित सनीचर बाजार से घरेलू सामान खरीद कर साइकिल से अपने घर चंद्रपुरा गांव जा रहे थे, कि विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही एक अज्ञात बोलेरो ने साइकिल सवार छत्रु महतो को जोरदार टक्कर मार दी थी। जोरदार टक्कर लगने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.