महाराजगंज, अगस्त 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल की भीषण जल त्रासदी के दौरान उफनाती गंडक नदी में बहकर भारतीय सीमा में आए चार अज्ञात शवों को नेपाल पुलिस को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निचलौल थाना पुलिस द्वारा नदी से बरामद किए गए तीन महिलाओं और एक पुरुष के शवों की पहचान के इंतजार में 72 घंटे पूरे होने के बाद रविवार को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। एडीएम डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि 72 घंटे पूरे होने के बाद नियम के तहत शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इस दौरान शवों का डीएनए सैंपल लेने का निर्देश दिया गया है जिससे भविष्य में स्वजनों या नेपाल प्रशासन द्वारा दावा किए जाने पर पहचान की विधिक प्रक्रिया पूरी की जा सके। यह भी पढ़ें- नेपाल में बाढ़ के बाद बिना पहचान के ही दफनाए जा रहे शव, बाद में कैसे होगी पहचान? पोस्टमार्टम की क...