लखनऊ, मई 10 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रविवार को लखनऊ में फिर कहा कि यूपी में प्रीपेड स्मार्ट मीटर के खिलाफ जनता और आम आदमी पार्टी के व्यापक आंदोलन के आगे सरकार को झुकना पड़ा और प्रीपेड स्मार्ट मीटर योजना को वापस लेना पड़ा, लेकिन पोस्टपेड स्मार्ट मीटर के जरिए जनता की लूट अब भी जारी है। सांसद संजय सिंह रविवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में प्रेस कान्फ्रेंस कर रहे थे।उन्होंने कहा कि यूपी के गांवों और शहरों में लोग खुद स्मार्ट मीटर उखाड़ कर फेंक रहे थे, महिलाओं तक ने सड़कों पर उतर कर विरोध किया। आम आदमी पार्टी ने पूरे प्रदेश में आंदोलन चलाया, उसके कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया, लेकिन जनता और पार्टी के संघर्ष के आगे सरकार को फैसला वापस लेना पड़ा। संजय सिंह ने कहा कि किसी का 600 रुपये का बिजल...