बिजनौर, अप्रैल 17 -- बिजनौर। डीके फाउंडेशन ऑफ फ्रीडम एंड जस्टिस (मानवाधिकार संरक्षण) बिजनौर क्षेत्र में लागू स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था को समाप्त कर पोस्टपेड प्रणाली पुन: लागू किए जाने को लेकर नेशनल डिप्टी चीफ रिपोर्टिंग ऑफिसर मुस्तकीम नेताजी व महिलाओं ने डीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन के बाद सभी विद्युत विभाग पहुंचे और समस्या के निस्तारण की मांग की। गुरुवार को डीएम को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि जनपद बिजनौर में विद्युत विभाग द्वारा हाल ही में लगाए गए स्मार्ट मीटरों में प्रीपेड प्रणाली लागू की गई है, जो व्यवहारिक रूप से आमजन, विशेषकर गरीब, मजदूर, निम्न एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए अत्यंत पीड़ादायक और अव्यवहारिक सिद्ध हो रही है। यह भी पढ़ें- स्मार्ट प्रीपेड मीटर हटाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन यह सर्वविदित है कि हमारे क...