अलीगढ़, अप्रैल 17 -- (स्मार्ट मीटर का झटका) अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट मीटर लगवाकर अब उपभोक्ता खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले पोस्टपेड मीटर बताकर लगाए गए कनेक्शन को चुपचाप प्रीपेड में बदल दिया गया। जबकि, रसीद में पोस्टपेड ही दर्ज है। महीने भर बाद जब बिल नहीं आया तो उपभोक्ता बिजलीघर पहुंचे, जहां उन्हें रिचार्ज कराने की बात कही गई। अचानक बदली व्यवस्था और बढ़ते खर्च ने लोगों को असमंजस में डाल दिया है। कई क्षेत्रों में अब इसको लेकर आक्रोश भी खुलकर सामने आने लगा है।स्मार्ट मीटर लगाने की मुहिम अब विवादों में घिरती नजर आ रही है। जनपद में 3.15 लाख स्मार्ट मीटर लगाए गए, इनमें तीन लाख से अधिक प्रीपेड कर दिए। अब जीरो बैलेंस पर कनेक्शन काटे जा रहे हैं। उपभोक्ताओं के अनुसार, मीटर बदलने के दौरान कंपनी के कर्मचारी उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.