बलरामपुर, मार्च 20 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के आह्वान पर चल रहे शिक्षक पाती अभियान ने अंतिम दिन जोर पकड़ लिया। आरटीई एक्ट लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता लागू किए जाने के विरोध में शिक्षकों ने व्यापक स्तर पर पोस्टकार्ड अभियान चलाया।अभियान के तहत शिक्षकों ने प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश और नेता प्रतिपक्ष को पोस्टकार्ड भेजकर अपनी पीड़ा व्यक्त की और टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने की मांग उठाई। शिक्षा क्षेत्र हरैया सतघरवा के न्याय पंचायत चौधरीडीह के विभिन्न विद्यालयों में महासंघ के संयोजक तुलाराम गिरी के नेतृत्व में शिक्षकों ने प्रदर्शन किया और पोस्टकार्ड के माध्यम से अपनी बात संबंधित उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई। तुलाराम गिरी ने कहा कि आरटीई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.