चक्रधरपुर, मार्च 25 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर पुलिस ने पोस्को एक्ट के आरोपी 26 वर्षीय प्रहलाद गोप को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार टोकलो थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर गांव निवासी 21 वर्षीय प्राथमिक अभियुक्त प्रहलाद गोप पिता चकरो गोप एक नाबालिग छात्रा को लेकर भाग गया था। साथ ही उसे तीन दिनों तक अपने साथ रखकर शारीरिक संबंध बनाया। जिसके बाद 19 मार्च को पीड़िता के परिजनों ने चक्रधरपुर थाना में मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार आरोपी की छानबीन कर रही थी। जिसके बाद चक्रधरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर अभियुक्त प्रहलाद गोप को गिरफ्तार कर लिया और बुधवार को उसे जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.