सिमडेगा, दिसम्बर 9 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। पोस्को एक्ट और एसटी एससी एक्ट के मामले के एक फरार आरोपी के घर में मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर इश्तेहार चस्पा किया गया है। बताया गया कि एसटी एससी थाना में दर्ज कांड संख्या 03/20 के आरोपी जोराम बरटोली निवासी अभिषेक महतो फरार चल रहा था। जिसके बाद विशेष न्यायधीश के द्वारा आरोपी के घर में इश्तेहार लगाकर कोर्ट में उपस्थित होने का निर्देश जारी करने का आदेश दिया था। कोर्ट के आदेश के बाद मंगलवार को एसटी एससी थाना प्रभारी चम्पाय गोप, एएसआई रीता रोजलिन केरकेटटा ठेठईटांगर थाना के एसआई सुजीत कुमार साहू आरोपी के घर पहुंचे और घर में इश्तेहार लगाते हुए आरोपी को कोर्ट में उपस्थित कराने की बात परिजनों से कही। आरोपी पर पोस्को एक्ट और एसटी एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.