चक्रधरपुर, जुलाई 27 -- मनोहरपुर, संवाददाता। मनोहरपुर थाना क्षेत्र के पोसैता के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। यहां एक बोलेरो गाड़ी ( जेएच - 22 जी / 2403 ) घटना बीती रात की बताई जा रही है। हालांकि इस हादसे में जनहानि के नुकसान की जानकारी नहीं मिल पाई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त यह गाड़ी मनोहरपुर और पोसैता के बीच अवस्थित सड़क से होकर कहीं जा रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित होकर यह गाड़ी सड़क के किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का सुरक्षा बैलून भी खुल गया। वहीं वाहन के अंदर भारत सरकार के एक बोर्ड भी रखा पाया गया है। हालांकि इस हादसे को लेकर अभी तक विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...