पोषाहार से बनी रेसिपी की हुई प्रतियोगिता
प्रयागराज, सितम्बर 4 -- प्रयागराज। विकास भवन परिसर में गरुवार को पोषाहार से बनी रेसिपी की प्रतियोगिता हुई। इसमें 40 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रतिभाग किया। सीडीओ हर्षिका सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। शेफ रणवीर बरार व पंकज भदौरिया के व्यंजनों से प्रेरित होकर खाद्य सामग्रियों को तैयार किया गया। इस दौरान लड्डू, दही बड़ा, मोदक, ढोकला, हरिरा चिल्ला, कप केक, बिस्किट, पकौड़ी, खस्ता, सेठौरा, रसगुल्ले, इडली, टिकिया सहित विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्टॉल लगाया गया। इस दौरान डीडीओ जीपी कुशवाहा, उपायुक्त स्वतः रोजगार गुलाब चंद्र, परियोजना निदेशक भूपेंद्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी शहर प्रथम संजीता सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.