आजमगढ़, अप्रैल 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण/जिला कन्वर्जेंस समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीडीओ ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी सीडीपीओ की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए तथा पोषण आहार का वितरण समय से कराया जाए। उन्होंने कहा कि पोषण आहार की मांग से संबंधित डिमांड समय पर शासन को भेजी जाए। सीडीओ ने निर्देशित किया कि 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के वजन, गृह भ्रमण, सीबीई आदि की रिपोर्ट समय से पोषण ट्रैकर ऐप पर फीड कराई जाए। साथ ही शत-प्रतिशत सैम/मैम बच्चों का चिन्हांकन कर उन्हें इस श्रेणी से बाहर निकालने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। यह भी पढ़ें- सेविकाओं को दी गई पोषण, स्वच्छता और सही खानपान की जानकारी उन्होंने यह भी कहा कि निर्धारि...