पोषाहार में लापरवाही पर सीडीपीओ का चार्ज हटाने के निर्देश
कन्नौज, अगस्त 19 -- कन्नौज, संवाददाता। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण सेवाओं में लापरवाही को लेकर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने सख्त रुख अपनाया है। जिला पोषण समिति की बैठक में फीडिंग और पोषाहार वितरण में लापरवाही मिलने पर सीडीपीओ सौरिख मोहिनी शुक्ला का चार्ज हटाने के निर्देश दिए गए। गुगरापुर में खराब प्रगति पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने छह माह के बच्चों और धात्री महिलाओं की पोषण ट्रैकर पर लंबित फीडिंग को शत-प्रतिशत पूरा कराने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पोषाहार वितरण में अनियमितता या खाद्य सामग्री की गुणवत्ता में लापरवाही मिलने पर कठोर कार्रवाई होगी। सैम और मैम श्रेणी के बच्चों की नियमित निगरानी के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण और मरम्मत कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.