लखीमपुरखीरी, मई 29 -- आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों व महिलाओं को बंटने वाले पोषाहार के हर पैकेट की अब निगरानी होगी। इसके लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। फर्म से जो भी पैकेट तैयार होंगे उन सभी पर बारकोड दर्ज होगा। केन्द्र पर पोषाहार पहुंचते ही कार्यकत्रियां मोबाइल से बारकोड स्कैन करेंगे तो उनके स्टाक में दर्ज हो जाएगा। किस दिन किस समय किस केन्द्र पर पोषाहार पहुंचा इसकी मानीटरिंग इसी ऐप से होगी। कार्यकत्रियां लाभार्थियों को आधार बेस्ड फेस रीडिंग से पोषाहार बांटेंगी। हालांकि अप्रैल बीत गया, मई बीतने को है लेकिन पोषाहार अब तक नहीं आया है। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर नेफेड व टीएचआर प्लांट से पोषाहार की आपूर्ति की जाती है। अब तक नेफेड से जो पोषाहार तैयार होकर आता था उसको पहले नेफेड अपने गोदाम में रखवाती थी। इसके बाद ब्लाकों के सीडीपीओ कार्यालय गोदाम ...