पोषण से दूर होगी किशोरियों में रक्त की कमी
बहराइच, सितम्बर 9 -- तेजवापुर। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत किसान पीजी कॉलेज बहराइच के गृह विज्ञान विभाग की ओर से किशोरियों एवं महिलाओं में रक्त की कमी और उसके समाधान को लेकर ऑनलाइन विशेष चर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ 'स्वस्थ किशोरी, सशक्त बहराइच सुपोषण से युक्त बहराइच के स्लोगन के साथ हुआ। कार्यक्रम में सैकड़ों छात्राओं ने ऑनलाइन जुड़कर पोषण एवं खान-पान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। गृह विज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ. तस्नीम फातिमा जैदी ने किशोरियों और महिलाओं को रक्त की कमी दूर करने के लिए आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों को दैनिक भोजन में शामिल करने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: नावकोठी में 54 गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच इस अवसर पर डॉ. प्रतिभा पाल, प्रवक्ता पूनम सोनकर आदि रहे। यह भी पढ़ें- किसान पीजी कॉलेज मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.