समस्तीपुर, मार्च 2 -- पूसा। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के कुलपति डॉ.पीएस पाण्डेय ने कहा कि बदलती जलवायु की परिस्थिितियों में पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करना समय की मांग है। इसमें जैव रसायन एवं जैव प्रौधौगिकी के क्षेत्र में नवाचार जरूरी है। वे विवि के विधापति सभागार में देश भर से आये वैज्ञानिको, शोधार्थियों एवं छात्रों को संबोधित कर रहे थे। मौका था "जलवायु परिवर्तन के दौर में पोषण सुरक्षा के लिए जैव रसायन एवं जैव प्रौद्योगिकी में उन्नतियां विषय पर आयोजित दो दिवसीय चिंतन-मंथन समारोह के समापन सत्र का। विवि के आधार विज्ञान एवं मानविकी संकाय के तत्वाधान में आयोजित समारोह में कुलपति ने वैज्ञानिको की सक्रिय सहभागिता की सराहना की। एसपीबीबी के अध्यक्ष डॉ.टीआर शर्मा, सचिव डॉ.अनिल दहूजा, डीन डॉ.अमरेश चन्द्रा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.