साहिबगंज, अप्रैल 17 -- बोरियो, प्रतिनिधि। पोषण सप्ताह पर प्रखंड के सभी विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मिली जानकारी के अनुसार स्कूली बच्चों के बीच जल शपथ कराया गया। इसके अलावे हाथ धुलाई, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, प्रार्थना सभा का आयोजन सहित कई कार्यक्रम आयोजित हुए। जानकारी के अनुसार यूपीएस रामपुर, यूएमएस जेटके कुम्हारजोरी, शहरपुर, चालधोवा, नया टोला सोसो टोला, एमएस बालक बोरियो, मॉडल स्कूल आदि में बच्चों के बीच विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...