पोषण सखी बहनों की मांगों को विधानसभा में उठाएंगे विधायक प्रदीप यादव
दुमका, जुलाई 27 -- झारखंड राज्य एकीकृत पोषण सखी संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष कविता कुमारी यादव के नेतृत्व में सोमवार को सरैयाहाट प्रखंड की पोषण सखी बहनों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव से मुलाकात कर आगामी 6 अगस्त से शुरू होने वाले झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में उनकी तीन सूत्री मांगों को उठाने की मांग की। इस संबंध में प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को एक ज्ञापन भी सौंपा। मुलाकात के दौरान विधायक प्रदीप यादव ने पोषण सखी बहनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी मांगें पूरी तरह न्यायसंगत हैं और वे हर हाल में विधानसभा के मानसून सत्र में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएंगे। यह भी पढ़ें- पोषण सखी बहनों की मांगों को विधानसभा में उठाएंगे: विधायक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.