पोषण सखी बहनों की मांगों को विधानसभा में उठाएंगे: विधायक
दुमका, जुलाई 27 -- झारखंड राज्य एकीकृत पोषण सखी संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष कविता कुमारी यादव के नेतृत्व में सोमवार को सरैयाहाट प्रखंड की पोषण सखी बहनों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव से मुलाकात कर आगामी 6 अगस्त से शुरू होने वाले झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में उनकी तीन सूत्री मांगों को उठाने की मांग की। इस संबंध में प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को एक ज्ञापन भी सौंपा। मुलाकात के दौरान विधायक प्रदीप यादव ने पोषण सखी बहनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी मांगें पूरी तरह न्यायसंगत हैं और वे हर हाल में विधानसभा के मानसून सत्र में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मात्र 3000 मासिक मानदेय पर कार्य करना बेहद कठिन है। सरकार को पोषण सखी बहनों के मानदेय में शीघ्र वृद्धि करनी चाहिए ताकि वे सम्मानजनक ढं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.