दुमका, अप्रैल 9 -- जामा, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी पोषण सखी संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को जामा प्रखंड परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कोषाध्यक्ष माहेश्वरी मुर्मू ने की, जबकि इसमें प्रदेश संरक्षक विजय कुमार दास एवं प्रदेश अध्यक्ष मैन्युअल मुर्मू मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संरक्षक विजय कुमार दास ने कहा कि पोषण सखी आंगनबाड़ी केंद्रों में बेहतर कार्य कर रही हैं, लेकिन उन्हें बेहद कम मानदेय मिलता है। इससे उनके लिए परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की कि पोषण सखी के लिए समान काम, समान वेतन लागू करते हुए न्यूनतम 18 हजार रुपये मानदेय निर्धारित किया जाए। प्रदेश अध्यक्ष मैन्युअल मुर्मू ने कहा कि पोषण सखी की कोई स्पष्ट पहचान नहीं है, इसलिए उन...