दुमका, अप्रैल 12 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी पोषण सखी संघ प्रखंड इकाई जरमुंडी की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष वीणा कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न मांगों पर चर्चा किया गया। इस बैठक में प्रदेश संरक्षक विजय कुमार दास मुख्य रूप से उपस्थित हुए। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संरक्षक विजय कुमार दास ने कहा कि पोषण सखी को 3000 रूपये महीना मिलता है, जो बहुत कम है, पोषण सखी को 18000 रूपये मानदेय दिया जाए। बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर विभिन्न मांगों से संबंधित एक मांग पत्र सौंपा जाएगा। साथ ही सभी सत्ताधारी विधायक एवं मंत्री को मांग पत्र सौंपे जाएंगे। प्रदेश संरक्षक ने कहा कि पोषण सखियों का 29 महीने से मानदेय बकाया है, लंबित बकाया मानदेय यथाशीघ्र दिया जाए...