दुमका, जून 19 -- दुमका, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य एकीकृत पोषण सखी संघ के बैनर तले दुमका के खूटाबांध में शुक्रवार को पोषण सखियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ की प्रदेश संयोजक ओलिना टुडू ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष प्रमिला कुमारी मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- वेतन सहित अन्य मांगो को लेकर अनुबंध और आउट शोरसिंग कर्मियों ने दिया एक दिवसीय धरनाबैठक का उद्देश्य बैठक का मुख्य उद्देश्य दुमका जिले में संगठन को और मजबूत बनाना तथा पोषण सखियों से जुड़ी समस्याओं और मांगों पर चर्चा करना था। वक्ताओं ने कहा कि पोषण सखियां समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों तक पोषण योजनाओं का लाभ पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती हैं। ऐसे में उनके हितों की रक्षा और सुविधाओं में बढ़ोतरी जरूरी है। बैठक में पोषण सखियों के लिए ड्रेस कोड लागू करने, म...