पोषण सखियों ने की मानदेय बढ़ाने की मांग
दुमका, अगस्त 20 -- झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी पोषण सखी संघ की प्रखंड इकाई जामा की एक बैठक प्रदेश अध्यक्ष मैन्युअल मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश संरक्षक विजय कुमार दास मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संरक्षक विजय कुमार दास ने कहा कि पोषण सखी लगातार आंगनबाड़ी केंद्रों में काम कर कुपोषण को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। वे सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम करती हैं, लेकिन मानेदय के रूप में मात्र 3000 रुपये महीना मिलता है जिससे परिवार चलाने में भारी कठिनाई होती है।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सितंबर महीने में संघ का एक प्रतिनिधि मंडल रांची जाकर माननीय मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा और उन्हें मांग पत्र सौंपेगा। संघ ने सरकार से मांग की है कि पोषण सखियों का मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.