सीवान, फरवरी 7 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार स्टेट फूड एंड सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन ने सीवान सहित राज्य के विभिन्न जिलों में फोर्टिफाइड राइस कर्नेल की आपूर्ति में हो रही अनियमितताओं को लेकर गंभीर रुख अख्तियार किया है। निगम मुख्यालय को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि चयनित आपूर्तिकर्ताओं द्वारा चावल मिलों से अनुचित मांग की जा रही है और कृत्रिम किल्लत पैदा कर आपूर्ति में देरी की जा रही है। इन शिकायतों का कड़ा संज्ञान लेते हुए निगम के प्रबंध निदेशक ने एक उच्चस्तरीय जांच का आदेश जारी किया है। गौर करने वाली बात है कि मिलर और समितियों के अध्यक्ष के शिकायत पर दूसरी बार जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजा था। इसमें उन्होंने आपूर्तिकर्ताओं की मिली शिकायत का जिक्र करते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.