प्रयागराज, सितम्बर 9 -- प्रयागराज। जिले में बुधवार से 9वें राष्ट्रीय पोषण माह की शुरुआत हो गई। विकास भवन के गंगा सभागार में वाराणसी से हुए कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। इसके बाद डीडीओ जीपी कुशवाहा और परियोजना निदेशक डीआरडीए भूपेंद्र सिंह ने पोषण रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली लक्ष्मी चौराहे से होते हुए जिला पंचायत पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, मुख्य सेविकाओं और केंद्रों पर पंजीकृत लाभार्थियों ने हिस्सा लिया। बीएसए, डीपीओ समेत तमाम अफसर मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने निकाली रैली यह भी पढ़ें- कुपोषित बच्चों की पहचान कर समय से दिलाएं सेवाएं यह भी पढ़ें- लखीसराय में नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का भव्य शुभारंभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...