पोषण माह में गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई, बच्चों का कराया अन्नप्राशन
गढ़वा, सितम्बर 29 -- धुरकी, प्रतिनिधि। बाल विकास परियोजना कार्यालय में मंगलवार को 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ अनुरंजन झा, सीओ विमल कुमार सिंस, महिला पर्यवेक्षिका अंजना कुमारी और पिंकी राज मेहता ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य उस दौरान गर्भवती व धात्री महिलाओं तथा बच्चों के अभिभावकों को पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक तरीके से गोद भराई की रस्म पूरी कराई गई। वहीं छोटे बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। प्रखंड के सुदूरवर्ती गांवों और टोलों से सेविका-सहायिका विभिन्न प्रकार के पौष्टिक व्यंजन बनाकर लाई थीं। महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी गई। सेविकाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.