पोषण माह में आंगनबाड़ी सेविकाओं को किया गया पुरस्कृत
बोकारो, सितम्बर 27 -- चास अंचल स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में शनिवार को पोषण माह के तहत कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीण क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चास के अंचल अधिकारी सेवा राम साहु शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पोषण माह का आयोजन 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को संतुलित और पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करना है। परियोजना स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में आसानी से उपलब्ध खाद्य पदार्थों से तैयार किए गए विभिन्न पौष्टिक व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया। व्यंजनों की गुणवत्ता, पौष्टिकता और स्थानीय खाद्य सामग्री के उपयोग के आधार पर सेविकाओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: पौष्टिक भोजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.