प्रयागराज, सितम्बर 22 -- जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में जिला पोषण समिति एवं नौवें राष्ट्रीय पोषण माह की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने माह के अंत तक पुष्टाहार वितरण के साथ एफआरएस की प्रगति शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पोषण ट्रैकर के सभी घटकों को भी पूरा कराने को कहा। आंगनबाड़ी केंद्रों पर ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस उपलब्ध रखने और बच्चों का नियमित वजन कराने के निर्देश दिए। एनआरसी में सैम बच्चों के संदर्भन के लिए सूची तैयार रखने को कहा। 200 शौचालय 15 दिन में पूर्ण कराने तथा अनारंभ आंगनबाड़ी भवनों की सूची कारण सहित उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...