पोषण माह का हुआ शुभारंभ
सुल्तानपुर, सितम्बर 9 -- सुलतानपुर। राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारम्भ पर बुधवार को विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में शासन स्तर पर होने वाले कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में पौष्टिक आहार, आंगनबाड़ी केन्द्रों पर गर्म पका भोजन, सामुदायिक भागीदारी, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जैसे विषयों पर जोर दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने पोषण माह का उद्देश्य बच्चो,गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तक पोषण संबन्धी जानकारी पहुंचाना है। जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद कुमार त्रिपाठी ने समुदाय की भागीदारी से कुपोषण को दूर करना है। इस मौके पर भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय, सीडीपीओ दयाराम, ममता नायक, डीसी उमेश तिवारी, अपर पाल व आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका मौजूद थी। यह भी पढ़ें- लखीसराय में नौवें राष्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.