अलीगढ़, जनवरी 30 -- अलीगढ़। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की शुक्रवार को लखनऊ में हुई समीक्षा में अलीगढ़ की सराहना की गई। राज्य स्तरीय इस समीक्षा में यह सराहना यहां टीबी रोगियों को पोषण पोटली वितरण की व्यवस्था को लेकर की गई। राज्य क्षय रोग अधिकारी डॉ. शैलेंद्र भटनागर में अन्य जिलों के अधिकारियों को अलीगढ़ का पोषण पोटली मॉडल अपनाने की नसीहत दी। जिला क्षेत्र रोग अधिकारी डॉ. राहुल शर्मा ने बताया कि 2025 में 48 हजार से अधिक पोषण पोटली वितरित की गईं। इसमें विभिन्न फैक्ट्रियों, संस्थानों का सहयोग रहा। उन्होंने पोषण पोटली वितरण से संबंधित कार्यों, प्रगति व नवाचारों की अन्य जानकारियां भी दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.