पूर्णिया, मई 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल स्थित पोषण पुनर्वास केन्द्र में चार माह में 78 अतिकुपोषित बच्चे तंदरूस्त हुए। यहां अतिकुपोषित बच्चों को भर्ती कर उपचार की निरंतर कोशिश अब सफल हो रही है। इस दिशा में जिला प्रशासन लगातार जोर दे रहा है ताकि केन्द्र की सुविधा का लाभ अधिक से अधिक अतिकुपोषित बच्चों को मिले। उपचार और पोषण के जरिए कुपोषण दूर हो और बच्चे समुचित उपचार के बाद स्वस्थ्य हो सके। इसका परिणाम है कि जिले से लेकर मेडिकल कॉलेज ओपीडी तक स्क्रीनिंग के बाद जरूरतमंद बच्चों को भर्ती करने के काम में तेजी आयी है। विभागीय रूप से प्राप्त आंकड़े में पिछले चार माह के आंकड़े में 78 बच्चों का उपचार किया गया है। यह आंकड़ा जनवरी और फरवरी के मुकाबले मार्च में बढ़ा है। जनवरी में 22 और फरवरी में 11 यानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.