भभुआ, अप्रैल 18 -- पसाई में प्रखंड के प्रधानाध्यापकों के साथ हुई बैठक में दिया निर्देश कहा, बच्चों के बीच किताब वितरण कर उसकी उपयोगिता जमा करें (युवा पेज) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के उत्क्रमित हाई स्कूल पसाई (खजुरा) में बीईओ के निर्देश पर बीआरसी के लेखापाल हिमांशु शेखर पांडेय ने प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक की। पिछली बैठक में लिए गए निर्णय व दिए आदेश के अनुपालन की समीक्षा की गई। पोषण पखवाड़ा को ले स्कूलों में चलनेवाली विभिन्न गतिविधियों की रोजाना 10-10 फोटो पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया। जिन विद्यालयों द्वारा एसएनए खाता की व्यय विवरणी और सीएफएमएस की प्रपत्र विवरणी जमा नहीं कराई है, उनसे इनका प्रतिवेदन मांगा गया। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य और पोषण की जानकारी दी गई विद्यालय में नए नामांकन के लिए विशेष अभियान और प्रचार-प्रसार करने का निर्देश...