पोषण पखवाड़ा के तहत हुआ अन्नप्राशन संस्कार
बेगुसराय, अप्रैल 23 -- बीहट। पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत बुधवार को बरौनी के कई आंगनबाड़ी केन्द्रों पर अन्नप्राशन, गोदभराई का कार्यक्रम हुआ। आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। सीडीपीओ प्रीति कुमारी ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को स्वयं तथा बच्चों के पोषण को लेकर जरूरी टिप्स दिये गये। विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों पर हुए कार्यक्रम का जायजा लिया। सीडीपीओ ने बताया कि पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत 24 अप्रैल तक बरौनी के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर कई तरह के कार्यक्रम हो रहे हैं। (नि.सं.) यह भी पढ़ें- पोषण पखवाड़ा का प्रखंड स्तरीय समापन समारोह का हुआ आयोजन यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण पखवाड़ा का आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.