चतरा, अप्रैल 24 -- चतरा, संवाददाता। केंद्र सरकार द्वारा संचालित पोषण पखवाड़ा के समापन अवसर पर गुरुवार को जिला समाज कल्याण विभाग, चतरा द्वारा जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन, चतरा में गुरूवार को जिला स्तरीय समापन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उपायुक्त रवि आनंद के निर्देशानुसार आयोजित हुआ। समारोह में उपस्थित उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने पोषण, स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध सेवाओं जैसे हॉट कुक्ड मील (एचसीएम), टेक होम राशन (टीएचआर) के समुचित उपयोग, बच्चों के नियमित स्वास्थ्य जांच एवं वृद्धि निगरानी पर विशेष बल दिया। यह भी पढ़ें- जिले के 751 आंगनबाड़ी कें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.