पूर्णिया, अप्रैल 15 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश के आलोक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सुगंधा शर्मा के मार्गदर्शन में पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत प्रत्येक दिन माईक्रोप्लान के अनुरूप सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी द्वारा सभी गतिविधियों का सतत मानिटरिंग एवं समन्वय स्थापित करते हुए विशेष रूप से पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। निर्धारित माइक्रोप्लान के अंतर्गत मंगलवार को माताओं एवं समुदाय हेतु कुकिंग प्रतियोगिता, खिलौना निर्माण कार्यशाला, स्क्रीन उपयोग के दुष्प्रभावों पर परामर्श सत्र, खिलौना एवं शिक्षण सामग्री हेतु दान अभियान, डिजिटल सहभागिता गतिविधियों का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- जिले में पोषण पाठशाला का कार्यक्रम का आज ह...