हापुड़, अप्रैल 17 -- पोषण पखवाड़ा वर्ष 2026 के अंतर्गत जनपद स्तर पर नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत सशक्त नारी, विकसित भारत का संदेश देते हुए मानव श्रृंखला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के सशक्तिकरण एवं पोषण के प्रति जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाना था।आंगनबाड़ी केन्द्रों पर विभिन्न गतिविधियां कराई गई। इसमें विद्यालय के बच्चों द्वारा महिला विभूतियों पर आधारित लघु नाटिका एवं लोकनृत्य जैसे आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में महिलाओं के योगदान एवं उनके सशक्तिकरण के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, लाभार्थियों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- पोषण पखवाड़ा के साथ नारी शक्ति वंदन अभियान की गूंज उपस्थित जनप्रति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.