पीलीभीत, अप्रैल 23 -- पीलीभीत। पोषण पखवाड़ा के तहत जनपद में होम्योपैथिक विभाग की ओर से 9 से 23 अप्रैल तक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले के सभी 20 चिकित्सालयों में कुल 10,084 रोगियों को स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। अभियान के अंतर्गत मरीजों को संतुलित आहार, स्वच्छता और स्वस्थ दिनचर्या के बारे में जागरूक किया गया। चिकित्सकों ने विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, बच्चों और किशोरियों को कुपोषण से बचाव के उपाय बताए। डॉक्टरों ने बताया कि सही पोषण से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और कई बीमारियों से बचाव संभव होता है। इस दौरान लोगों को दैनिक जीवन में पौष्टिक आहार अपनाने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी गई। जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि पोषण पखवाड़ा का उद्देश्य आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.