लखीसराय, अप्रैल 17 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। गुरुवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय, लखीसराय के तत्वावधान में पोषण पखवाड़ा 2026 के तहत पोषण जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका, महिला पर्यवेक्षिका, प्रखंड समन्वयक, कार्यपालक सहायक तथा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सहित अन्य कर्मियों ने भाग लिया। इस दौरान पोषण से जुड़े विभिन्न स्लोगन और नारों के माध्यम से लोगों को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। रैली के साथ-साथ परियोजना कार्यालय परिसर में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसमें फल, सब्जियों और रंग-बिरंगी सामग्रियों से आकर्षक सजावट कर पोषण के महत्व और उसके उद्देश्यों को प्रदर्शित किया गया। यह भी पढ़ें- पोषण रैली के जरिए जन-जन तक स्वस्थ जीवन जीने का दिया संदेश कार्यक्रम के दौरान बताया ग...