पोषण पखवाड़ा में बच्चों को मिली पढ़ाई की सामग्री
औरंगाबाद, अप्रैल 25 -- माताओं को किया जागरूक फोटो- 24 अप्रैल एयूआर 25 कैप्शन- शमशेर नगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर सामग्री वितरण के दौरान मौजूद अभिभावक व कर्मी दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर प्रखंड के शमशेर नगर पंचायत के शमशेरनगर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-93 पर पोषण पखवाड़ा के तहत एक जागरूकता सह सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुखिया अमृता देवी की मौजूदगी में 40 बच्चों के बीच कॉपी, किताब सहित अन्य पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया। इस मौके पर बच्चों की माताओं के साथ संवाद आयोजित कर पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। अभिभावकों को समझाया गया कि शुरुआती उम्र में बच्चों को संतुलित आहार और नियमित पढ़ाई से जोड़ना बेहद जरूरी है, जिससे उनका समुचित विकास सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम के दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.