कटिहार, अप्रैल 11 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि पोषण पखवाड़ा 2026 के सफल आयोजन को लेकर प्रखंड मुख्यालय में आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 23 अप्रैल तक चलने वाले अभियान की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए विभिन्न गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए।सीडीपीओ बबीता कुमारी ने कहा कि पोषण पखवाड़ा के दौरान गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों के बेहतर पोषण के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने सभी केंद्रों पर निर्धारित कार्यक्रमों का अनुपालन सुनिश्चित करने और गतिविधियों की नियमित रिपोर्टिंग करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य बच्चों के प्रारंभिक विकास को मजबूत करना है। वहीं, सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी विभागों के समन्वय से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई।

हिंदी...