पोषण पखवाड़ा के तहत हुआ विशेष जागरूकता कार्यक्रम
आगरा, अप्रैल 11 -- आगरा रेल मंडल में 8वें पोषण पखवाड़े का आयोजन उत्साहपूर्वक किया जा रहा है। शुक्रवार को शुरू हुए पखवाड़े में 6 वर्ष तक के बच्चों एवं उनके अभिभावकों को विशेष स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शनिवार को मां की सेहत से जुड़ी है शिशु के स्वस्थ भविष्य की डोर थीम के अंतर्गत मंडल रेल चिकित्सालय, आगरा छावनी में आयोजित कार्यक्रम में डॉ.अवन्तिका सिंह एवं डॉ.सपना कुमारी ने महिला मरीजों को गर्भावस्था के दौरान बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही एनीमिया की रोकथाम, उचित पोषण, आयरन युक्त आहार लेने व नियमित जांच के बारे में बताया गया। पखवाड़ा 23 अप्रैल तक चलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.