बेगुसराय, अप्रैल 22 -- खोदावंदपुर ,निज संवाददाता। समेकित बाल विकास परियोजना के तहत बुधवार को खोदावंदपुर में पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रभारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नितेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित विशेष कार्यक्रम में लोगों को पोषण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों का जन्मदिन केक काटकर बेहद उत्साह के साथ मनाया गया। जिला प्रोग्राम कार्यालय के जिला समन्वयक मृत्युंजय कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर इस कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक प्रखंड में किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला परियोजना सहायक अश्वनी कौशिक और जिला मिशन समन्वयक राज कुमार सिन्हा भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.