पूर्णिया, अप्रैल 24 -- रूपौली, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित फैसिलिटी भवन में पोषण पखवाड़ा के तहत पोषण मेला का आयोजन गुरुवार को किया गया। बीडीओ अरविंद कुमार एवं सीडीपीओ पुष्पा रानी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर इस पोषण मेला का उद्घाटन किया गया। पोषण मेला में आकर्षक और मनमोहक रंगोली बनाई गई थी। कुपोषण को दूर करने एवं गर्भवती माताओं को बेहतर पोषण देने के उद्देश्य से पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत खानपान के बारे में बताया गया। इस पोषण मेला में पोषक तत्व की विशेष जानकारी दी गई और हरी साग-सब्जी में पाये जाने वाले विटामिन और मिनरल के बारे में बताया गया। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण पखवाड़ा का आयोजन वहीं स्वच्छता एवं साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया गया। सीडीपीओ ने बताया कि पोषण से जुड़ी सभी गतिविधियों को जन आंदोलन डैशबोर्ड पर डि...