पाकुड़, अप्रैल 18 -- महेशपुर, एक संवाददाता। महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण पखवाड़ा (09 से 23 अप्रैल 2026) का आयोजन उत्साहपूर्वक किया जा रहा है। इस कड़ी में सीडीपीओ नीलू रानी एवं महिला पर्यवेक्षिका चन्दा रविदास ने शनिवार को आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान बच्चों और माताओं को संतुलित और पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक भागीदारी के साथ पोषण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। इस दौरान एक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों, फलों और सब्जियों को प्रदर्शित किया गया। यह भी पढ़ें- किशनगंज :जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण आंगनबाड़ी के नन्हें ...