लखीसराय, अप्रैल 17 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में 9 से 23 अप्रैल तक चल रहे पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर जागरूकता एवं शिक्षण गतिविधियों का व्यापक आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी के निर्देशन में इस अभियान की सतत निगरानी एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे कार्यक्रम का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके। आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के लिए खेल-आधारित शिक्षण गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसमें बच्चों को फल एवं सब्जियों के चित्रों के माध्यम से उनकी पहचान कराई जा रही है। इस पहल का उद्देश्य बच्चों के मानसिक विकास के साथ-साथ उन्हें पोषण के प्रति जागरूक बनाना है। यह भी पढ़ें- पोषण पखवाड़ा में रैली निकाल लोगों को किया गया जागरूक सेविकाएं सरल एवं रोचक तरीके से संतुलित आहार के महत्व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.